Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा का प्रचार करते हुए साइकिल चलाकर मुम्बई से झांसी आया गोविन्द

सपा का प्रचार करते हुए साइकिल चलाकर मुम्बई से झांसी आया गोविन्द

झांसी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी कार्यालय किसान बाजार मे उस समय हलचल मच गई जब एक युवक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रचार-प्रसार करते हुए मुम्बई महाराष्ट्र से साईकिल लेकर झांसी पहुंचा। युवक ने बताया कि अबू आजमी विधायक मुम्बई ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और आज सात दिन बाद झांसी पहुंचा। युवक का निवर्तमान जिलाध्यक्ष समेत सपाईयों ने स्वागत किया।

मुम्बई से साइकिल चलाते हुए झांसी पहुंचे भदोही निवासी गोविद यादव ने बताया कि उसका मुख्य उद्देश्य है कि समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान किये गये विकास कार्यो को साईकिल यात्रा के माध्यम से बताना। और गोविन्द ने दावे के साथ कहा कि वर्ष 2022 में अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री होंगे, क्योंकि बेहाल उत्तर प्रदेश का उपचार ही समाजवादी सरकार है।

समाजवादी पार्टी किसान बाजार में निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने मुम्बई से झांसी साईकिल चलाकर आये गोविंद यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम गोविंद के जज्बे को सलाम करते है अगर ऐसे ही पार्टी का हर कार्यकर्ता मेहनत और लगन से अपने कार्य में जनता के बीच जाकर लग जाये तो निश्चित रूप से समाजवादी सरकार आयेगी।

उन्हाेंने बताया कि उत्तर प्रदेश में युवा ही परिवर्तन लगायेंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिला महासचिव केके सिंह यादव, गोलू कश्यप, मोनू यादव मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular