Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मशहूर शायर वसीम बरेलवी से...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मशहूर शायर वसीम बरेलवी से की मुलाकात

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मशहूर शायर वसीम बरेलवी से मुलाकात की और हालचाल जाना।

बीते दिनों प्रसिद्ध शायर वसीम बरेलवी उप्र के हापुड़ में सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गनीमत रही कि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए और चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद वह दिल्ली चले गए थे। आज सपा मुखिया अखिलेश यादव तेलंगाना दौरे से वापस लौटकर दिल्ली लौटे। जहां वे शायर वसीम बरेलवी का हालचाल लेने पहुंचे। सपा अध्यक्ष ने शायर का हालचाल लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की बात कही। इस दौरान वह उनके परिजनों से भी मिले।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular