Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा अखिलेश की जागीर है, राजनीतिक पार्टी नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

सपा अखिलेश की जागीर है, राजनीतिक पार्टी नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी(सपा) का तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि ‘समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक खास परिवार की जागीर है जिसके मुखिया अखिलेश यादव हैं। सपा में चुनाव तो केवल दिखावा है।

उल्लेखनीय है कि सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में चल रहा है। बुधवार को सपा का प्रदेश सम्मेलन सम्पन्न हुआ था। प्रदेश सम्मेलन में सर्वसम्मति से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को दुबारा सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं गुरुवार को चल रहे सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के नेताओं की उपस्थिति में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

अखिलेश यादव के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर राजनीतिक पार्टियों समेत आम लोगों की तरह-तरह की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर आने लगी हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने ट्वीट किया कि ‘‘परिवारवाद की पार्टियों में कुर्सी बदलने का खेल चल रहा है। चाहे लालू यादव हों या फिर अखिलेश यादव, कुर्सी बदलने का खेल एक बार फिर से जारी है। ये कुर्सियां बदलकर जनता को मूर्ख बनाते हैं। जनता भी इनको अपने वोट से इसका जवाब देती है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular