Saturday, September 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासड़क सुरक्षा अभियान ने दिखाया रंग, दिखने लगी जागरूकता

सड़क सुरक्षा अभियान ने दिखाया रंग, दिखने लगी जागरूकता

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान का असर दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत जुटी परिवहन विभाग की टीम ने लगातार कार्रवाई जारी रखी। एआरटीओ बबीता वर्मा समेत सभी विभागीय अफसर भीषण गर्मी में रात दिन जुटे रहे।
सोमवार को बताया गया कि अभियान के तहत अब तक वीडियो बैनर और पम्पलेट के जरिए जागरूकता के अतिरिक्त सौ से अधिक चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 80 को चश्में भी प्रदान किए गए। यात्री कर अधिकारी शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। नियमों का पालन न करने वाले पचास चालकों और वाहन का चालान किया गया। इसके अलावा स्कूली वाहनों की फिटनेस चेकिंग को प्राथमिकता के आधार पर चेक करते हुए चेतावनी दी गई और कई वाहनों को अनफिट घोषित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular