Monday, April 20, 2026
Homeमनोरंजन सगाई से पहले सजाया गया परिणीति चोपड़ा का घर, वीडियो आया सामने

 सगाई से पहले सजाया गया परिणीति चोपड़ा का घर, वीडियो आया सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अब अपने जीवन में एक नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं। वह शनिवार यानी 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई करने जा रही हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक और यहां तक कि फैंस के बीच भी इनके अफेयर की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। अब उनके सजाये गए घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

अभी तक न तो परिणीति चोपड़ा और न ही राघव चड्ढा ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि की है। दोनों को पहले भी कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। इससे कहा जाता है कि दोनों के बीच जरूर कुछ खास रिश्ता है। कभी दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा जाता है, तो कभी एयरपोर्ट पर तो कभी आईपीएल मैच का लुत्फ उठाते हुए। अब पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें खूब चर्चा में हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों की सगाई शनिवार यानी 13 मई को होगी। अब एक वीडियो सामने आया है, जो इशारा कर रहा है कि उनकी सगाई जल्द ही होने वाली है। ये वीडियो मुंबई में परिणीति के घर के बाहर का है। इस वीडियो में उनके घर को बाहर से सजाया हुआ देखा जा सकता है। घर की बालकनी में लाइट्स नजर आ रही हैं। सगाई के बाद कहा जा रहा है कि राघव और परिणीति जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

लोकेश चंद्रा/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular