Thursday, September 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय श्रीलंका की नौसेना ने चीन के डूबे पोत के 14 नाविकों के...

 श्रीलंका की नौसेना ने चीन के डूबे पोत के 14 नाविकों के शव खोजने के साथ बचाव अभियान समाप्त किया

कोलंबो (हि.स.)। श्रीलंका की नौसेना ने मध्य हिंद महासागर में चीन का पोत डूबने के बाद शुरू किए गए बचाव अभियान को 14 शव बरामद करने के साथ समाप्त करने की घोषणा की। यह पोत 16 मई को डूब गया था। इस पोत में 39 नाविक सवार थे। इनमें चीन के 17 नाविक, इंडोनेशिया के 17 नाविक और फिलीपीन के पांच नाविक थे।

नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बचाव अभियान को समाप्त करने की घोषणा करते हुए कहा हमारे गोताखोरों ने श्रीलंका से 700 समुद्री मील दूर डूबे पोत के अंदर फंसे 14 शव बरामद किए हैं।

चीन ने इस संबंध में भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका सहित क्षेत्र के पांच देशों से सहायता मांगी थी। इसके बाद श्रीलंका की नौसेना ने बचाव अभियान शुरू किया था। बीजिंग के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अपना एयर एमआर एसेट्स तैनात किया था। यह पोत ऑस्ट्रेलिया के बचाव क्षेत्र में पलटा था। यह स्थान पर्थ के पश्चिम में 5,000 किलोमीटर दूर है। ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय खोज और बचाव प्रयासों में मदद के लिए तीन हवाई जहाज और चार पोत भेजे थे।

मुकुंद/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular