Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकांत त्यागी के समर्थन में कलक्ट्रेट में त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन

श्रीकांत त्यागी के समर्थन में कलक्ट्रेट में त्यागी समाज का धरना-प्रदर्शन

बिजनौर( हि.सं.) ओमेक्स सोसाइटी में एक महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोप में बन्द श्रीकांत त्यागी के समर्थन में जिले के त्यागी समाज ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें श्रीकांत त्यागी की पत्नी को पुरुष थाने में हिरासत में रखने को महिला के प्रति अपमान जनक ठहराया गया है | ज्ञापन में श्रीकांत त्यागी के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, श्रीकांत से मिलने गए गिरफ्तार लोगों को रिहा करने, गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश चंद शर्मा के विरुद्ध कार्यवाही करने श्रीकांत के घर वृक्ष व हरियाली को नष्ट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, मीडिया द्वारा त्यागी समाज को बदनाम करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करने आदि मागें की गई हैं।

इस कार्यक्रम में अनुराग त्यागी, जय त्यागी, राकेश त्यागी, मृणाल त्यागी, प्रमोद त्यागी, चरण सिंह त्यागी और आलोक त्यागी आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अमन त्यागी ने किया ।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular