Wednesday, April 22, 2026
Homeमनोरंजन शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने आग लगने की दर्दनाक घटना...

 शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने आग लगने की दर्दनाक घटना को साझा किया

टेलीविजन के मशहूर कलाकार शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर और उनकी बेटी ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपनी इमारत में आग लगने की दर्दनाक घटना को साझा किया।

रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरी घटना को साझा किया और खुलासा किया कि कैसे वह अपनी 15वीं मंजिल के अपार्टमेंट में अपनी 16 महीने की बेटी अनाया और उसके पिता के साथ फंसी गई थी।

रुचिका ने कहा कि 1.30 बजे एक कॉल में उसे बताया गया कि बिल्डिंग में आग लगी हुई है। रुचिका ने लिखा, “जब हमने सामने का दरवाज़ा खोला, तो काला गाढ़ा धुआं था। हमारे लिए बाहर निकलना असंभव था।

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने शाहीर को फोन किया और उन्हें स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद अभिनेता मौके पर पहुंचे और अपने परिवार और इमारत के अन्य सदस्यों को बचाने में लग गए।

रुचिका ने लिखा, आखिरकार लगभग 3.30 बजे 4 अग्निशमन कर्मी, शाहिर और मेरे जीजा घर में आए। पहले हमने अनाया और मेरी मां को बाहर निकाला और फिर दमकलकर्मियों की सहायता से शाहीर और मेरे जीजा ने मेरे पिता को व्हीलचेयर पर 15 मंजिल नीचे पहुंचाया।

रुचिका ने अग्निशामकों के लिए एक विशेष धन्यवाद नोट लिखा और उल्लेख किया कि वे “अभूतपूर्व और बहुत सक्रिय” थे। शाहीर ने भी आग बुझाने वालों की एक तस्वीर साझा की और लिखा, इन असली नायकों के लिए बहुत आभार, सम्मान और श्रद्धा से भरा हुआ।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular