Wednesday, May 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाहजहांपुर : अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर : अवैध शस्त्र फैक्टरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

शाहजहांपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना राम चन्द्र मिशन क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनने के उपकरणों भी बरामद हुए है। 
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे राम चन्द्र मिशन पुलिस ने बाडीगांव तिराहे के पास गन्ने का खेत संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी पर दबिश देकर दो व्यक्तियों को अवैध शस्त्र बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनो आरोपित बाडीगांव के रहने वाले अनस व माशूक है। श्री कुमार ने बताया की मौके से पुलिस टीम को भारी मात्रा में निर्मित तथा अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए है। फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दोनो आरोपियो को जेल भेज दिया है।  
 

RELATED ARTICLES

Most Popular