Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशाम से गायब था युवक, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

शाम से गायब था युवक, सुबह पेड़ पर लटकी मिली लाश

झांसी(हि. स.)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब-जब सुबह सैर को निकले लोगों ने एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी देखी। युवक बुधवार की शाम से गायब था। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

श्रीनगर हंसारी निवासी विजय कुशवाहा मिठाई की दुकान पर काम करता था। बुधवार को शाम लगभग साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से दुकान से घर के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह हंसारी-श्रीनगर मार्ग पर पेड़ पर लटकी विजय की लाश मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बताया युवक के हाथ-पैर बंधे थे। उसकी बाइक भी घटनास्थल के पास से बरामद की गई है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव लटकाए जाना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular