Friday, April 24, 2026
Homeमनोरंजनशादी के बंधन में बंधे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, तस्वीरें वायरल

शादी के बंधन में बंधे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, तस्वीरें वायरल

अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने लगभग 12 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 09 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं। संग्राम और पायल दोनों ने ही शादी की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है। दोनों ने बीती रात आगरा के होटल जेपी पैलेस में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। उसके बाद सात फेरे लिए। विवाह सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। रिश्तेदारों और मेहमानों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पायल रोहतगी ने रेड लहंगा पहना था और इसके साथ ही हेवी ज्वेलरी कैरी की है।दुल्हन के लिबास में पायल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ संग्राम सिंह की बात करें तो उन्होंने सफेद शेरवानी पहनी है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

संग्राम सिंह ने शादी की तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा हैदुल्हन के लिबास में पायल बेहद खूबसूरत लग रही हैं।वहीं दूसरी तरफ संग्राम सिंह की बात करें तो उन्होंने सफेद शेरवानी पहनी है, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं। संग्राम ने अपने नाम का विच्छेद करते हुए लिखा-‘पायल के संग राम!’

फैंस को दोनों की शादी की इन तस्वीरों के साथ ही ये कैप्शन काफी पसंद आ रहा है । फैंस दोनों की शादी की तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक दूसरे को लगभग 12 साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2014 में सगाई भी की थी। वहीं सगाई के लगभग आठ साल बाद पायल और संग्राम ने नौ जुलाई को सात फेरे लेकर शादी कर ली और हमेशा के लिए एक हो गए।

सुरभि सिन्हा/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular