Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशराब के लिए एक साल की मासूम बेटी को कुएं में फेंका

शराब के लिए एक साल की मासूम बेटी को कुएं में फेंका

झांसी(हि. स.)। उल्दन थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने पत्नी द्वारा शराब के लिए पैसे न देने से नाराज होकर अपनी ही 1 साल की मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्राम हाटी में खेमचंद पुत्र संतराम ने शराब के लिए पत्नी से पैसे मांगे। पत्नी द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। और शराब के आदी पिता ने अपनी 1 साल की मासूम बच्ची को कुएं में फेंक दिया। जिसके बाद चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। तथा पुलिस की मदद से मासूम बच्ची का शव कुएं से बाहर निकाला गया।

उल्दन थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदोरिया ने बताया कि पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं में से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। तथा परिजनों की तहरीर पर मामला भी दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular