Monday, August 24, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलशराब के पैसों को लेकर साथी ने की थी राजमिस्त्री की हत्या,...

शराब के पैसों को लेकर साथी ने की थी राजमिस्त्री की हत्या, गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। चिनहट थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार कर दिया है। हत्या के आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने आला-ए-कत्ल भी बरामद कर लिया।

डीसीपी पूर्वी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी पूर्वी हृदेश कुमार ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र में हुई राजमिस्त्री तूफानी चौहान की हत्या की घटना में फरार आरोपित बेलाई खेड़ा सोनापुर गांव निवासी राम नरेश साहू को मल्हौर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि तूफानी और वह दोनों एक साथ राजमिस्त्री का काम करते थे। 23 फरवरी को दोनों ने अपना काम खत्म करने के बाद खरगापुर से देशी शराब लेकर साथ में पी। एक शीशी खरीदकर अपने साथ रखकर मोटर साइकिल से फुसू का पुरवा रेलवे लाइन पहुंचे। यहां पर भी दोनों ने एक साथ शराब पी। इसी दौरान शराब पीने के लिए पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विरोध करने पर वसूली (ईंट तोड़ने वाला औजार) से प्रहार कर साथी राजमिस्त्री तूफानी की हत्या कर दी। वारदात के बाद वो वहां से फरार हो गया। पुलिस से बचकर वह एमटी कालेज मार्ग मल्हौर पुल के पास से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular