Saturday, September 19, 2026
Homeव्यापारव्यापार : देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये...

व्यापार : देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार

गातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा 

प्रजेश शंकर

नई दिल्‍ली (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा किया है। पेट्रोल की कीमत में जहां 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल के दाम भी 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इसी के साथ मंगलवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार कर गया है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चारों महानगरों दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 91.80 रुपये, 98.12 रुपये, 93.62 रुपये और 91.92 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम भी उछलकर क्रमश: 82.36 रुपये, 89.48 रुपये, 87.25 रुपये और 85.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

तेल की कीमत बेतहाशा बढ़ोतरी से देश के इन चार शहरों श्रीगंगानगर में पेट्रोल 102.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अनूपपुर में पेट्रोल 102.40 रुपये प्रति लीटर, जबकि रीवा में पेट्रोल 102.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, परभणी में पेट्रोल 100.50 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular