Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवेस्ट यूपी में आज से पांच दिन तक बारिश का अलर्ट

वेस्ट यूपी में आज से पांच दिन तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज से पांच दिनों तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है। बारिश के इस दौर से मेरठ में उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 52 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। अगस्त के पांच दिन गुजरने के बावजूद मेरठ में बारिश का ग्राफ सामान्य से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को मेरठ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई लेकिन अधिकांश हिस्से सूखे रहे। बारिश के बाद मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ को दिन का तापमान 33.8 और रात का 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 0.1 और रात में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। रात का पारा सामान्य बना हुआ है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular