Monday, June 29, 2026
Homeखेलविश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप और विश्व तीरंदाजी कांग्रेस 2025 की मेजबानी करेगा दक्षिण...

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप और विश्व तीरंदाजी कांग्रेस 2025 की मेजबानी करेगा दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू

लुसाने (हि.स.)। दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू 2025 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप और विश्व तीरंदाजी कांग्रेस की मेजबानी करेगा। ग्वांगजू ने मैड्रिड को पीछे छोड़ते हुए मेजबानी हासिल की है।

विश्व तीरंदाजी ने कहा कि यह तीसरी बार होगा जब तीरंदाजी का प्रमुख प्रतिस्पर्धी देश 1985 में सियोल और 2009 में उल्सान के बाद चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा, ”कोरियाई शहर ग्वांगजू को 2025 में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप और विश्व तीरंदाजी कांग्रेस का मेजबान नामित किया गया है।”

विश्व तीरंदाजी ने कहा कि ग्वांगजू एक प्रचार सुविधा की स्थापना के साथ तीरंदाजी आउटरीच कार्यक्रम चलाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

बोर्ड ने सर्वसम्मति से कनाडा के शहर विन्निपेग को 2025 विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप की मेजबानी दी है, जो एकमात्र बोली लगाने वाला शहर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular