Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म व धमकी देने का तथा पति पर...

विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म व धमकी देने का तथा पति पर तीन तलाक देने का लगाया आरोप

-आरोपित देवर पर कमरे में बंद कर गर्दन पर छुरी रखकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गर्दन काटने की धमकी का आरोप

-पीड़िता का कहना है जब पति को बताया तो उसने तीन तलाक दे दिया

मुरादाबाद(हि.स.)। थाना डिलारी क्षेत्र में भाभी द्वारा आरोपित देवर पर कमरे में बंद कर गर्दन पर छुरी रखकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर गर्दन काटने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता का यह भी आरोप है कि जब इसकी शिकायत उसने अपने पति से की तो आरोपित पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाना डिलारी पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित देवर, पति, सास-ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।

थाना डिलारी क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 20 मई 2005 को उसकी शादी उत्तराखंड के काशीपुर के गांव महुआखेड़ा गंज निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। वह महिला को छोड़कर दूसरी शादी करने के लिए कहने लगा। इसी को लेकर लगातार उसका मानसिक उत्पीड़न करता रहा। मार्च माह में महिला के सास-ससुर गांव ढकिया में शादी में गए थे। इसी दौरान वह अपनी छोटी बेटी को कमरे में बेड पर दूध पिला रही थी। तभी आरोपित देवर ने कमरा बंद कर उसकी गर्दन पर छुरी रखकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने सास-ससुर के घर वापस लौटने पर मामले की जानकारी दी। यह सुनते ही उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति से शिकायत की तो वह मायके में छोड़ने आ गये और गाली-गलौज कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बुधवार को थाना पुलिस को तहरीर देकर पति, देवर और सास-ससुर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थाना डिलारी प्रभारी हिमांशु चौहान का मामले में कहना है कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिल गई हैं, जिसमें लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular