Wednesday, August 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविभाग के नियम व सूचनाएं अब उद्यमियों को ट्वीटर पर शेयर करेगा...

विभाग के नियम व सूचनाएं अब उद्यमियों को ट्वीटर पर शेयर करेगा यूपीसीडा

-उद्यमियों व विभागीय अधिकारियों के बीच हुई वार्ता

गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) अपने उद्यमियों को नए नियमों व अन्य सूचनाओं की जानकारी समय-समय पर ट्विटर पर शेयर करेगा। यह निर्णय साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों और यूपीसीडा के बीच हुई वार्ता के बाद लिया गया।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा ने मंगलवार को यहां बताया कि बैठक में उद्यमियों ने नए नियमों की जानकारी समय पर नहीं मिलने की शिकायत की थी। जिसके मद्देनजर लोगों ने यह निर्णय लिया है कि विभाग से संबंधित जारी होने वाली तमाम नियम, सूचनाएं अब समय-समय पर ट्विटर के माध्यम से उद्यमियों को शेयर की जाएगी। इसके अलावा सभी ईमेल और मोबाइल नंबर भी एकत्र कर यूपीसीडा डाटा बैंक तैयार कर रहा है ताकि उद्यमियों को समय रहते विभाग से संबंधित सभी जानकारी मिल सके।

बैठक में लीज रेंट के बिल प्रत्येक वर्ष देने तथा ब्याज नहीं लगाने, संविधान परिवर्तन पर ट्रांसफर लेवी, शासनादेश में नीतियों को समय-समय पर उपलब्ध कराने के अलावा सेक्टर रेट की सूचना व किराएदार के प्रावधान को अवगत कराने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गई ।

RELATED ARTICLES

Most Popular