Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

प्रयागराज (हि.स.)। थरवई थाना क्षेत्र के पड़िला गांव के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ घायल हो गया। रविवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

थरवई के पैगम्बरपुर गांव निवासी धनराज यादव (54) शनिवार को वह घर से कहीं गया था। वहां से वापस लौटते समय रास्ते में पड़िला गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व परिवार के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular