Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: फसल बीमा योजना का किसानों को मिलेगा लाभ, प्रचार वाहन गांव-गांव...

वाराणसी: फसल बीमा योजना का किसानों को मिलेगा लाभ, प्रचार वाहन गांव-गांव रवाना

वाराणसी(हि.स.)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पहली जुलाई से ‘फसल बीमा सप्ताह’ शुरू किया गया है।

सोमवार को आराजी लाइन ब्लॉक परिसर में फसल बीमा सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेन्द्र पटेल ने किसानों से अपील किया कि वे खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक अवश्य करा लें।

उन्होंने कहा कि इस योजना में छोटा प्रीमियम देकर किसान बड़ी सुरक्षा पा सकते हैं। तहसील राजातालाब कृषि बीमा समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि किसान फसल नुकसान होने पर टोल फ्री नम्बर 1800-266-0700 पर कॉल कर आपदा की स्थिति में 72 घंटों के अन्दर सूचित कर सकते हैं। जिसके बाद फसल बीमा के तहत सर्वे करते हुए उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी विजय जायसवाल ने बताया कि प्रचार वाहन जनपद के ऐसे ब्लॉकों में प्रचार-प्रसार करेंगे, जहां अपेक्षाकृत योजना के बारे में किसानों में जागरूकता कम है। इसके लिए तैयार किये गये रोड मैप के अनुसार प्रचार वाहन गांव-गली, मोहल्लों में 24 जुलाई तक प्रचार-प्रसार करते हुये योजना के विषय में जागरूकता फैलाने के साथ ही फसल बीमा योजना से सम्बन्धित किसानों की शंका का समाधान भी करेंगे। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि विजय शंकर तिवारी भी मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular