Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के बहुत से कार्य...

वाराणसी के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के बहुत से कार्य हुएः पी.के. कृष्णदास

बनारस स्टेशन पर यात्री सुविधा समिति ने सुविधाओं को परखा

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध उन्नत सुविधाओं की समीक्षा करने रविवार को शहर में आए यात्री सुविधा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन पी.के. कृष्णदास ने सदस्यों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने सुविधाओं की अफसरों से जानकारी ली। समिति के सदस्यों डॉ. राजेन्द्र, अशोक फड़के,अशोक कुमार शुक्ला, भजनलाल शर्मा, ताजेन्द्र सिंह सरण, अभिजीत दास, निर्मला किशोर बोलिन, गोत्तला उमा रानी, ऋचा पाण्डेय, गीता ठाकुर, मधुसूदना पी, के रविचन्द्रन, और हरविन्द कोहली ने बनारस स्टेशन के भव्य भवन ,प्लेटफार्म संख्या.08 एवं 01, दोनों छोर के सामान्य यात्री हाल, सभी श्रेणी के यात्री प्रतीक्षालय , वी आई पी लाउन्ज, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैम्प,शौचालय, वाटर बूथ , टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, यात्री आरक्षण केंद्र, स्वचालित सीढ़ियों,लिफ्ट,पैदल उपरिगामी पुल, फूड प्लाजा तथा स्टेशन पर स्थित फूड एवं कैटरिंग स्टालों का निरीक्षण किया और स्टाल के वेंडरों को अपने स्टाल के बाहर सही रेट लिस्ट, सही वेट,सही डेट और जीएसटिन नम्बर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। चेयरमैन ने बताया कि यात्री सुविधा कमेटी का यह दौरा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को समर्पित है । उन्होंने कहा कि इस सरकार के साथ व्यवस्था भी बदली है और इसके सकारात्मक परिणाम निरीक्षण के दौरान देखने को मिले हैं। वाराणसी के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के बहुत से कार्य हुए हैं और कई प्रगति पर अपने अंतिम चरण में हैं। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर., ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ;कैरेज-वैगन, एस पी श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आदि भी उपस्थित रहे।

-रेल यात्रियों से संवाद

यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन पी के कृष्णदास ने बनारस स्टेशन के प्रतीक्षालयों एवं सामान्य यात्री हाल में मौजूद रेल यात्रियों से सीधा संवाद कर स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। यात्रियों ने बनारस स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं को एयरपोर्ट्स पर मिलने वाली सुविधाओं जैसा बताया। चेयरमैन ने अफसरों को उन्नत यात्री सुख-सुविधाओं के साथ आम दैनिक रेल यात्रियों की सहूलियत,साफ-सफाई तथा यात्रियों के स्टेशनों पर आगमन प्रस्थान की मूलभूत प्राथमिक सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिया।

-डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक

यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन पी.के. कृष्णदास ने सदस्यों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय लहरतारा के भारतेन्दु सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में मौजूद मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय एवं मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल खण्डों एवं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की चेयरमैन ने जानकारी ली। यात्रियों के लिए आवश्यक मूलभूत सेवाओं जैसे .पैदल, उपरिगामी पुल, प्लेटफार्म सरफेस सूचना बोर्ड,ऑटो एनाउंसमेंट सिस्टम और उसके स्पीकरों का सटीक संस्थापन,सीसीटीवी कैमरों का प्रबंधन एवं निगरानी, वाटर बूथ में ताजे पानी की उपलब्धता, पर्याप्त बेंचों, पंखों एवं विद्युत प्रकाश की व्यवस्था,पार्किंग आदि विकसित करने पर विस्तृत परिचर्चा हुई ।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने समिति के सदस्यों का स्वागत कर बताया कि हमें एहसास है कि हम प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में काम कर रहे हैं । इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनारस स्टेशन के नये भवन के निर्माण का अभूतपूर्व कार्य वाराणसी मंडल द्वारा कराया गया और मंडल द्वारा इसे उच्च स्तर पर मेंटेन करने का पूरा प्रयास किया जाता है ।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular