Wednesday, June 10, 2026
Homeमनोरंजनचिरंजीवी के को मिला खास तोहफा, 'भोला शंकर' का नया पोस्टर...

चिरंजीवी के को मिला खास तोहफा, ‘भोला शंकर’ का नया पोस्टर जारी

चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘भोला शंकर’ के मेकर्स ने रविवार को फिल्म से चिरंजीवी का नया पोस्टर जारी किया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं। फिल्म के इस पोस्टर को निर्देशक मेहर रमेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा-‘भारतीय सिनेमा के स्वैगस्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भोला शंकर 14 अप्रैल 2023 को नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।’

फिल्म के इस पोस्टर में चिरंजीवी एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ खूबसूरत अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश भी नजर आयेंगी। अनिल सुनकारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मेहर रमेश ने किया है।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular