Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन ने 125 वर्षीय धावक को किया सम्मानित

अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन ने 125 वर्षीय धावक को किया सम्मानित

नोएडा (हि.स.)। अखिल भारतीय प्राइवेट चिकित्सक फाउंडेशन ने रविवार को राष्ट्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। सनशाइन रेजिडेंसी सेक्टर 71 में आयोजित समारोह की अध्यक्षता स्वामी सत्यदेव जी महाराज (पीठाधीश्वर देवनारायण पीठ) ने की।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप उपाध्याय ने 125 वर्षीय धावक धर्मपाल गुर्जर को पगड़ी पहनाकर और राष्ट्र प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन राष्ट्र प्रतिभा सम्मान चिकित्सकों, खिलाड़ियों और समाज सेवकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए देकर सम्मानित करती रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ जितेंद्र गौड़ व विशेष योगदान हरेंद्र गुर्जर और कैलाश हॉस्पिटल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेदपाल चपराना के साथ अतिथि के रूप में सुभाष प्रधान चेयरमैन, अमनदीप सिंह, राजकुमार प्रधान, मुक्तानंद प्रधान, रेशमा चपराना, ठाकुर किरण पाल सिंह, चौधरी जोगेंद्र सिंह, रुपेश चौधरी व सैकड़ों की संख्या में चिकित्सक और समाजसेवी मौजूद रहें।|

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular