Thursday, April 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव से पहले उप्र में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लोकसभा चुनाव से पहले उप्र में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले शासन ने उत्तर प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इससे पहले भी बीते दिनों पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे। लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादले अहम माने जा रहे हैं।

तबादले के क्रम में आईएएस रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बाबूलाल मीणा को प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम कार्यभार सौंपा गया है। राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता बनाया गया, साथ ही वे प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। चैत्रा वी. अलीगढ़ की मंडलायुक्त और विमल दुबे को झांसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। बलकारा सिंह का आवास आयुक्त, पी. गुरू प्रसाद को प्रमुख सचिव राजस्व और राज शेखर को जल निगम (ग्रामीण) एमडी के पद में तबादला हुआ है। इसके साथ ही रणवीर प्रसाद को एमडी विद्युत उत्पादन निगम, आदर्श सिंह को आबकारी आयुक्त, मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटा दिया गया है।

पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर कई बदलाव हो रहे हैं। इससे पहले पुलिस विभाग में भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular