इटावा (हि.स.)। इटावा स्नातक मतदाता चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में मतदान करने पहुंचे। अखिलेश ने पहुंचते ही निर्वाचन आयोग के कोविड प्रोटोकॉल के तहत थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनेटाइज के बाद मतदान किया। मतदान कर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्नातक चुनाव में लोग बड़े पैमाने पर निकलकर वोट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस सदन (विधान परिषद) में गिनती किनकी ज्यादा है और परिणाम आने पर इसका आने वाले चुनाव पर क्या असर पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन, लोकतंत्र की ताकत पर एक सदन में जो कुछ पास किया जा रहा है उसे सुरक्षित करने के लिए दूसरा सदन कोई है तो विधान परिषद है। लोकतंत्र में जो अधिकार है उसको सुरक्षित रख सके, उसे देखते हुए इस चुनाव में जरूर वोट करें। मुझे उम्मीद है समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी सीटें हम लोगों ने जीती थी, यह गिनती का चुनाव है। कई तरह की चीजें सामने आती है उसके बावजूद भी पार्टी जीतेगी।
किसानों कमजोर होगा तो अर्थव्यवस्था होगी खराब
पत्रकारों के किसानों के आन्दोलन पर सत्ता पक्ष के बरगलाने के सवाल पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, किसान हमारा पेट भर रहा है और जिसका बेटा सीमा पर रक्षा कर रहा है, ऐसा किसान अगर दुःखी हो जाएगा और आर्थिक रुप से कमजोर हो जाएगा तो किसान केवल कमजोर नहीं हो रहा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है।
उन्होंने कहा कि महोबा जिले में किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या की है। जबसे भाजपा सरकार आयी है तब से किसान आत्महत्या कर रहा है। लगातार ऐसे कानून बनाये जा रहे हैं जिससे बड़े लोगों (पूंजीपतियों) को फायदा पहुंच रहा है। अखिलेश ने कहा किसानों से पूछिए कि उनको धान और मक्का की कीमत मिल पाई है। किसान जो आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांगें जायज हैं, उनकी मदद होनी चाहिए। किसानों के पक्ष में फैसले होने चाहिए। भाजपा यह बताए किसानों का समर्थन मूल्य आय दोगुनी कैसे हो।
भाजपा के लोग ट्रेंड झूठ बोलने वालेभाजपा नेताओं के खालिस्तान, पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग बहुत ट्रेंड लोग हैं वो दिन को भी अंधेरा बोल सकते हैं, अगर दिल्ली से तय हो जाये। यह कोई नई बात नहीं है यह ट्रेंड झूठ बोलने वाले लोग है।
