Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलॉकडाउन के कारण पीसीएस साक्षात्कार अब अगस्त में

लॉकडाउन के कारण पीसीएस साक्षात्कार अब अगस्त में

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा का 13 एवं 14 जुलाई को होने वाला साक्षात्कार लॉकडाउन के कारण अब 10 एवं 11 अगस्त को होगा।
उ.प्र लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2018 के साक्षात्कार के सम्बंध में लॉकडाउन के कारण पूर्व में दी गयी सूचना की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया है कि शासनादेश के अनुसार 10 जुलाई की रात्रि दस बजे से 13 जुलाई की प्रातः 05 बजे तक घोषित लॉकडाउन के प्रतिबंधों के मद्देनजर 13 जुलाई को साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 10 अगस्त को तथा 14 जुलाई को साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अब 11 अगस्त को कराने का निर्णय किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular