Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलूट की नीयत से बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग, घायल

लूट की नीयत से बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग, घायल

मेरठ (हि.स.)। किठौर थाना क्षेत्र के कायस्थ बड्ढा-खंदरावली मार्ग पर लूट की नीयत से बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से भाजपा नेता घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर भावनपुर और किठौर पुलिस आपस में उलझ गई। बाद में किठौर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी राजकुमार प्रधान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य है। गुरुवार की दूर रात भाजपा नेता बाइक से किठौर थाना क्षेत्र के कुली मानपुर गांव में अपने दोस्त महकार फौजी के घर कार्यक्रम में जा रहे थे। कायस्थ बड्ढा-खन्दरावली मार्ग पर लगभग एक दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटने का प्रयास किया। बदमाशों को देखकर भाजपा नेता ने बाइक तेज दौड़ानी शुरू कर दी। लूट विफल होने पर बदमाशों ने राजकुमार पर फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से राजकुमार घायल हो गए, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। कुली मानपुर गांव पहुंचने पर भाजपा नेता ने लोगों को घटना के बारे में बताया तो लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर किठौर और भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद को लेकर दोनों थानों की पुलिस आपस में उलझ गई। लोगों की शिकायत पर सीओ किठौर संजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे और सीमा का निरीक्षण करके किठौर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किठौर थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। घायल भाजपा नेता का उपचार कराया गया है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular