Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचार सप्ताह पहले आर्थिक तंगी से उजड़े परिवार को नहीं मिली सरकारी...

चार सप्ताह पहले आर्थिक तंगी से उजड़े परिवार को नहीं मिली सरकारी मदद

कंगाली से परेशान दो सगी बहानो ने ट्रेन से कट कर दी थी जान

औरैया (हि. स.)। जनपद के कंचौसी ढिकियापुर डेरा सपेरा निवासी दिवंगत अशोक नाथ की दो पुत्री सपना 17 व पूनम 18 ने कंचौसी स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर जान दे दी थी। ऐसा उन्होंने घर की आर्थिक स्थित खराब होने , मां नीलम के क्षय रोग के चलते बीमार रहने व अपने पांच छोटे भाई- बहनों की देख भाल का कोई सहारा न होने से तंग आकर किया था। इसके बाद प्रशासन की नींद टूटी थी ।दूसरे दिन जिस तरह जिला तहसील व ब्लाक का सरकारी अमला पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के लिए तत्पर दिखाई दे रहा था ।वह पूरा माह बीतने के बाद दूर दूर तक अब कहीं नजर नहीं आ रहा।

भीषण गर्मी और तेज लू में घास-फूस की झोपड़ी में छोटे बेटे- बेटियो के साथ जमीन पर चटाई बिछाये उदास बैठी नीलम देवी अधिकारियों द्वारा दी गई 30 व 25 हजार की चैक सेंट्रल बैंक कंचौसी शाखा से खाता में बिना रकम भेजे वापस कर देने से आहत है,जिसे बैंक मैनेजर नाम गलत लिखा होने के कारण लौटा चुके हैं। वह चेक कब ठीक होगा, कब भुगतान होगा, पता नहीं। वहीं आवास के लिए जिलाधिकारी द्वारा दिया गयाआश्वासन भी धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है ।न ही सीएमओ द्वारा फ्री इलाज कराने व विधवा पेंशन एवम् पेयजल के लिए हैंडपंप देने जैसे बीडीओ सहार के आश्वासन का कोई अता-पता है।पीड़ित को केवल पहले से मिल रहे कोटा के राशन का सहारा है, जो कल ही मिला है ।

पीड़ित के अनुसार केवल अभी तक कई अधिकारियों व सपा नेताओ द्वारा उसी समय दी गई नकदी 35 हजार के साथ कुछ राशन मिलने के अलावा कुछ नहीं मिला । न ही किसी सत्ता दल के नेता व जनप्रतिनिधि ने मौके पर आना जरूरी समझा है। ग्राम प्रधान राजू राठौर शीघ्र पीड़ित परिवार को सभी तरह की मदद पूरी कराने को कह रहे हैं, लेकिन कब मिलेगा, इसका समय नहीं बता पा रहे हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular