Tuesday, April 14, 2026
Homeराष्ट्रीयलखनऊ से गोंडा सहित कई शहरों के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

लखनऊ से गोंडा सहित कई शहरों के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

-लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली वाया गोंडा के बीच चलेंगी नई ट्रेनें

लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा होने से अब लखनऊ से गोंडा, मनकापुर-गोरखपुर सहित कई शहरों के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली वाया गोंडा के बीच नई ट्रेनें भी चलेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोंडा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। इससे आने वाले दिनों में लखनऊ से गोंडा सहित मनकापुर-गोरखपुर वाया गोंडा, मनकापुर-अयोध्या वाया गोंडा, सीतापुर-मनकापुर वाया गोंडा, बलरामपुर-गोंडा, बहराइच-गोंडा, बुढ़वल-सीतापुर वाया गोंडा, श्रावस्ती-गोंडा के बीच ट्रेनों की रफ्तार बढ़कर करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी। इससे यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली वाया गोंडा के बीच नई ट्रेनें चलेंगी। साथ ही 09 ट्रेनें और 09 मालगाड़ियां मिलाकर कुल 18 ट्रेनों का ठहराव आसान हो जाएगा। फिलहाल अभी इस रेल खंड पर यात्री ट्रेनों की रफ्तार 70 और मालगाड़ियों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री का कहना है कि गोंडा यार्ड रिमाॅडलिंग के अंतर्गत हाईटेक सिग्नलिंग व्यवस्था की गई है। इससे सिग्नल फेल होने की समस्या दूर होगी और आने वाले दिनों में लखनऊ से गोंडा सहित कई शहरों के बीच ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular