Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस में 14 से लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ-वाराणसी कृषक एक्सप्रेस में 14 से लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में वेटिंग कम करने और यात्रियों को अधिक संख्या में कंफर्म सीटें दिलाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। एक्शन प्लान के तहत 05007/08 कृषक एक्सप्रेस में 14 से 17 नवम्बर के बीच और 02597/98 गोरखपुर -मुम्बई स्पेशल ट्रेन में 15 से 18 नवम्बर तक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 
रेलवे प्रशासन के अनुसार, एक्शन प्लान के तहत 05008 लखनऊ -वाराणसी कृषक स्पेशल ट्रेन में 14 से 17 नवम्बर तक लखनऊ से और 05007 वाराणसी- लखनऊ कृषक स्पेशल ट्रेन में 15 से 18 नवम्बर तक वाराणसी सिटी से स्लीपर की एक-एक अतिरिक्त बोगी लगाई जाएंगी। 
इसके अलावा मुम्बई जाने के लिए 02597 गोरखपुर-मुम्बई स्पेशल ट्रेन में 17 व 24 नवम्बर को और 02598 मुम्बई-गोरखपुर स्पेशल में 18 व 25 नवबर को सेकेंड सीटिंग क्लास की दो अतिरिक्त बोगियां लगेंगी। 
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रेलवे प्रशासन ने सभी भीड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बोगियों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही एक मॉनीटरिंग सेल भी बनाया है। जहां हर एक ट्रेन की वेटिंग की निगरानी की जा रही है। ताकि यात्रियों को दिक्कतें न होने पाए।
  

RELATED ARTICLES

Most Popular