लखनऊ(हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को चार राजपत्रित अधिकारी और 16 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें पांच निरीक्षक लाइन हाजिर हुए है।
पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने मनीषा सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से हटाकर उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त मध्य बनाया है। शशांक सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की जिम्मेदारी मिली है, इससे पहले वे मुख्यालय में अपर पुलिस उपायुक्त थे। प्रकाश चन्द्र अग्रवाल को सहायक पुलिस आयुक्त से स्थानांतरण करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग बनाया गया है। धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी को सहायक पुलिस आयुक्त, लेखा के अलावा यातायात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
निरीक्षकों को इधर से उधर
पुलिस कमिश्रर के निर्देश पर 16 निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। इनमें पांच निरीक्षकों को लाइन हाजिर किया है तो वहीं लाइन में तैनात निरीक्षकों को थाना की जिम्मेदारी मिली है। सबसे पहले नाका थाना प्रभारी ब्रजेश द्विवेदी को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह पर पारा थाना में तैनात तेज बहादूर सिंह को नाका थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिद्धार्थ मिश्रा को सआदतगंज से पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह पर अंजनी कुमार मिश्र को सआदतगंज का नया थानेदार बनाया गया है।
इसी तरह बीबीडी थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह को लाइन हाजिर करते हुए अपराध शाखा में तैनात विनय कुमार सरोज को बीबीडी थाने का इंचार्ज बनाया है। सुखबीर सिंह भदौरिया को प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा से पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह पर प्रवीण कुमार सिंह को थानाप्रभारी मदेयगंज से हटाकर थाना दुबग्गा की जिम्मेदारी दी है। आलोक राय को गुडम्बा से हटाकर लाइन भेजा गया है और लाइन में तैनात नीतिश श्रीवास्तव को गुडम्बा भेजा गया है।
इसके अलावा प्रशांत मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक चौक से निरीक्षक महानगर, केशव तिवारी को महानगर थाना से हटाकर चौक थाना का निरीक्षक बनाया गया है। श्रीकांत राय को पुलिस लाइन से पारा थाना का प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। सुनील कुमार आजाद को अतिरिक्त निरीक्षक कृष्णानगर मदेयगंज थाना प्रभारी, अनूप सरोज को अतिरिक्त निरीक्षक चौक से अतिरिक्त निरीक्षक थाना नाका और प्रदीप कुमार अतिरिक्त निरीक्षक नाका से चौक बनाया गया है।
दीपक
