Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोहनिया पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 12 किलो गांजा बरामद

रोहनिया पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, 12 किलो गांजा बरामद

वाराणसी (हि.स.)। रोहनिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है।

शुक्रवार को क्षेत्रीय थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर डॉ राकेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में बच्छाव बाजार में हमराहियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की दो तस्कर औढ़े गांव की तरफ से बच्छाव बाजार की ओर आ रहे है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध गांजा तथा बिक्री का 270 रुपये नगद बरामद हुआ। 
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के पास से इलेक्ट्रॉनिक तराजू, कैची और पुड़िया बनाने की पन्नी भी मिली। गिरफ्तार तस्करों में ग्राम बरेव अदलहाट जनपद मिर्जापुर निवासी अशोक जायसवाल और रानी बाजार, राजा तालाब निवासी आफताब उर्फ टिंगुर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular