Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरैपर प्रिंटिंग फैक्ट्री में आग से फटे केमिकल भरे ड्रम, 30 फायर...

रैपर प्रिंटिंग फैक्ट्री में आग से फटे केमिकल भरे ड्रम, 30 फायर कर्मियों ने रेस्क्यू कर आग पर पाया काबू

– आग के वक्त 40 कर्मी कर रहे थे कार्य, आग से लाखों का नुकसान

कानपुर (हि.स.)। जनपद के दादा नगर फैक्ट्री संख्या 25 और 26 में अग्रवाल फ्लेक्सी पैकर्स नाम से एक रैपर प्रिंटिंग फैक्ट्री है। देर रात फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि आसपास बनी फैक्ट्रियों के भी जद में आने की संभावना बढ़ गयी। इसको देखते हुए आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एक दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्वरूप नगर में रहने वाले विक्की अग्रवाल की दादा नगर उद्योग कुंज में अग्रवाल फ्लैक्स पैकर्स के फैक्ट्री है। जिसमें पैकेजिंग इंक का कार्य होता था। बीती रात फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से केमिकल भरे ड्रमों में ब्लास्ट होने लगे जिससे आग की लपटें आसपास फैलने लगी। इसको लेकर फैक्ट्री के आसपास मौजूद कर्मियों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग लगने वाली फैक्ट्री इतनी अंदर थी कि ढूंढने में दमकल कर्मियों को घंटों का समय लग गया।

मौके पर लगभग एक दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियों पहुंची और 3 दर्जन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कई बार रह रहकर फैक्ट्री में मौजूद केमिकल से भरे ड्रम भी फटते रहे और इसकी आवाजें सुनकर लोगों में दहशत रही।

फैक्ट्री के क्वालिटी मैनेजर मयंक मालवीय ने बताया कि रात करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी थी।जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मैनेजर ने बताया कि रात की शिफ्ट में फैक्ट्री में काम हो रहा था और करीब 40 कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई भी कर्मी आग की चपेट में नहीं आया।

मुख्य दमकल अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि पैकर्स फैक्ट्री में आग लग गई थी। फिलहाल आग को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से कोई जनहानि की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का स्पष्टीकरण नहीं हो सका है लेकिन इस आग से फैक्ट्री में लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular