Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो बालकों की ट्रेन से कटकर मौत

 रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो बालकों की ट्रेन से कटकर मौत

मीरजापुर (हि.स.)। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र स्थित रेहडा पुल के पास शुक्रवार सुबह नई रेलवे लाइन पार करते समय मालवाहक ट्रेन से कटकर दो बालकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के चंद्रदीपा निवासी आठ वर्षीय आर्यन एवं छोटकी महुवरिया निवासी नौ वर्षीय राज शुक्रवार की सुबह रेहडा पुल के पास बनी नई रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी बीच रेलवे ट्रैक पर मालवाहक ट्र्रेन आ गई और ट्रैक पार कर रहे दोनों बालकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने विंध्याचल थाने व जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालकों की मौत पर परिजनों में मातम पसर गया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular