Sunday, June 28, 2026
Homeमनोरंजनरिलीज होगा अक्की की फिल्म कठपुतली का ट्रेलर, फर्स्ट लुक टीजर आउट

रिलीज होगा अक्की की फिल्म कठपुतली का ट्रेलर, फर्स्ट लुक टीजर आउट

बॉलीवुड के बिजी स्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म कठपुतली रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।

अक्षय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी देते हुए फिल्म का टीजर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘ये पावर नहीं, माइंड गेम है…और इस गेम को सुलझाने आ रहे हैं इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर अर्जन सेठी।’

अक्षय की यह फिल्म रंजीत तिवारी द्वारा निर्देशित साउथ फिल्म रत्सासन की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय के ऑपोजिट एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर 02 सितंबर को रिलीज होगी।

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो कठपुतली के अलावा वे फिल्म सेल्फी में इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जल्द ही वे राम सेतु में नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस और ओ माय गॉड 2 में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल के साथ नजर आएंगे।

कुसुम/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular