Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजनरिया कपूर ने शादी की पहली सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

रिया कपूर ने शादी की पहली सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी की आज पहली सालगिरह है। ऐसे में रिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पति करण बूलानी संग दो रोमांटिक तस्वीरें साझा की है और इसके साथ ही रिया ने करण को शादी की सालगिरह की बधाई भी दी है।

रिया की इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें शादी की पहली सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर एक जानी-मानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने फिल्म आयशा, ख़ूबसूरत और वीरे दी वेडिंग का निर्माण किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रिया और करण के प्यार की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आयशा के सेट पर हुई थी। सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म को उनकी बहन रिया प्रोड्यूस कर रही थी।

इस फिल्म के लिए करण बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। इसके बाद से ही दोनों ने एक -दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और लम्बे रिलेशनशिप के बाद दोनों एक दूसरे के साथ 14 अगस्त,2021 को शादी के बंधन में बंध गए। आज रिया और करण एक खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं और अक्सर कई मौको पर साथ नजर आते हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular