Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरियल एस्टेट कारोबारी व गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

रियल एस्टेट कारोबारी व गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क

झांसी(हि. स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र में रियल एस्टेट कारोबारी व गैंगस्टर संजय वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई है। इस मौके पर शहर कोतवाल तुलसीराम पाण्डेय व राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

बड़ाबाजार निवासी संजय वर्मा पुत्र हरीमोहन वर्मा शहर के बड़े जमीन कारोबारी हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी के चलते उनके खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई थी। आज जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गिरोहबंद अधिनियम की धारा 14(1) की कार्यवाही कर उनके बड़ाबाजार स्थित आवास को कुर्क किया गया। इसके साथ ही बड़ागाँव गेट बाहर स्थित जमीनें भी कुर्क की गईं। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये आंकी गयी है। कुल संपत्ति की कीमत एक अरब 9 करोड़ रुपये बताई गई है।

महेश/जितेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular