Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी खुद को देश और संविधान से ऊपर समझते हैं: अनिल...

राहुल गांधी खुद को देश और संविधान से ऊपर समझते हैं: अनिल राजभर

मऊ(हि.स.)। योगी सरकार ने शनिवार को दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर जनपद पहुंचे राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ता की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी पिछड़े को अपमानित करें।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को इतना घमंड और इतना गुरूर भी ठीक नहीं है की आदमी अपने आप को देश और उसके संविधान से ऊपर समझने लगे। देश की न्यायपालिका से भी खुद को ऊपर समझने लगे। न्यायालय का यह फैसला है और उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई। दो साल की सजा पाए गए तमाम माननीय लोगों की सदस्यता देश में गई है। न्यायालय ने जो फैसला किया है हम लोग उसका स्वागत करना चाहते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने जो फैसला किया है यह उनका विशेषाधिकार है। इसमें सरकार का क्या लेना-देना।

राजभर ने 13 मार्च को मऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहना चाहता हूं, एक बार स्वामी प्रसाद मौर्य का इलाज अच्छे अस्पताल में करावे।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular