Wednesday, May 6, 2026
Homeमनोरंजनमां मोना शौरी को याद कर अर्जुन कपूर ने लिखी इमोशनल पोस्ट

मां मोना शौरी को याद कर अर्जुन कपूर ने लिखी इमोशनल पोस्ट

अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना शौरी कपूर के निधन की 11वीं बरसी पर एक भावुक पोस्ट किया है। अर्जुन ने अपनी मां के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते कहा कि वह उन्हें मिस करते हैं। अपनी पोस्ट में अर्जुन लिखते हूं, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि लोग क्या सोचते हैं या महसूस करते हैं क्योंकि मैं हमेशा आपको सामने रखता था जो मुझे याद दिलाता था कि मैं कौन हूं और क्या हूं।

आगे अर्जुन कपूर लिखते हैं, 11 साल बीत चुके हैं। आप हमेशा मुझे ढाल बनकर सबसे बचाती थीं, मैं अभी भी चाहता हूं कि आप यहां रहो। इस क्रूर दुनिया में आज भी सभी नफरतों को संभालने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे वास्तव में आपके प्यार की बहुत याद आती है। वह प्यार ,जिसने मुझे अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ हर चीज से निपटने के लिए प्रेरित किया और मुझे एक बेहतर इंसान, एक खुश व्यक्ति, एक शांत व्यक्ति शायद एक अधिक जीवित आत्मा बना दिया है।

खुद को खोया हुआ बच्चा संबोधित कर अर्जुन लिखते हैं, ‘मैं आज भी बिना मां का एक खोया हुआ बच्चा हूं। मैं हर जगह आपको ढूंढता हूं क्योंकि मैं इस तस्वीर की तरह ही खोया हुआ हूं, लेकिन मुझे हमेशा विश्वास रहा है कि आप इस तस्वीर की तरह मुस्कुरा रही हैं और किसी न किसी तरह मेरा ख्याल रख रही हैं। मां हम कभी न कभी किसी दिन जल्दी ही मिलेंगे।’

लोकेश चंद्रा/रामानुज

RELATED ARTICLES

Most Popular