Thursday, July 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, वृद्ध की मारपीट में मौत

रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, वृद्ध की मारपीट में मौत

सन्तकबीरनगर (हि.स.)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के छितरापर गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई दो पक्षों में मारपीट हाे गई। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई है।

पुलिस कप्तान सोनम कुमार ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितरा पार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जहां चोट लग जाने से 60 वर्षीय कपिल देव की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

महेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular