Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आला अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आला अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

कानपुर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी ने बुधवार को ग्राम परौंख में तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन के मुताबिक, राष्ट्रपति कोविंद तीन जून को दो दिवसीय दौरे पर कानपुर आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम कानपुर देहात के पैतृक गांव परौंख में है। दो कार्यक्रम कानपुर नगर में भी हैं। पहला कार्यक्रम मर्चेंट चेंबर हाल तो दूसरा सर्किट हाउस में है। इसको लेकर प्रशानिक अधिकारी बराबर तैयारियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित कानपुर दौरे के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीना, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार और अन्य अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही समस्त संबंधित विभागों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, सिविल एयरपोर्ट कैंट, मर्चेंट चैंबर हॉल के रूट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम प्रभारी मयूर महेश्वरी की अध्यक्षता में मर्चेंट चैंबर हाल में सभी अधिकारियों के साथ तैयारियों के संबंध में निरीक्षण कर बैठक करते हुए बाकी कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

अजय/ पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular