Monday, July 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

रायबरेली में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत

रायबरेली (हि.स.)। जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पहाड़पुर गांव में मंगलवार देर रात जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि शराब पीने से चार स्थानीय लोगों की मौत हुयी है और कुछ लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल चिकित्सकीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शराब पीने से बीमार हुये लोगों के उपचार में जुटी है।

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मंगलवार देर शाम पहाड़पुर स्थित एक देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर पीने वाले 20 से अधिक लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें देर रात महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पहाड़पुर में रहने वाली एक महिला समेत चार लोगों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्रभात/ब्रजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular