Saturday, June 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रायबरेली : प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रायबरेली (हि. स.)। विवाहित प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। इसके पीछे प्रेमिका के पति व देवर का हाथ बताया जा रहा है। मौके से प्रेमिका के परिजन फ़रार हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

शुक्रवार रात को एक प्रेमी अंकित यादव निवासी पूरे रनबहादुर अपनी प्रेमिका सरोजनी से मिलने डीह थाना क्षेत्र के टिकारी दादू गांव गया हुआ था। जहां पर उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रेमिका के पति व प्रेमिका के देवर ने मिलकर प्रेमी युवक की हत्या की है। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के पति दिनेश वर्मा, सरोजनी व देवर महेश वर्मा के ख़िलाफ़ हत्या की तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

डीह थानाध्यक्ष के अनुसार हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,जल्द ही आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular