Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली जिला कारागार से दो कैदी फरार, डीआईजी पहुंचे

रायबरेली जिला कारागार से दो कैदी फरार, डीआईजी पहुंचे

रायबरेली। जिला कारागार के क्वारंटीन बैरक से दो कैदी फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब कैदियों की गिनती की गई तो दो कैदी कम मिले जिससे हड़कम्प मच गया। जेल प्रशासन की सूचना पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं।
लखनऊ से डीआईजी (जेल) भी मामले की तहकीकात कर रहे हैं। बताया जाता है कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया का निवासी शारदा और दूसरा सलोन थाना क्षेत्र के अतरथरिया का निवासी रंजीत को जेल परिसर में बनी क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। मंगलवार की सुबह गिनती में यह दोनों कैदी गायब मिले। जबकि दोनों सोमवार रात की गिनती के दौरान बैरक में थे। दोंनो गायब कैदियों की गहनता से छानबीन की गई लेकिन कोई पता नही चला। दोनो कैदियों के दीवार में सेंध लगाकर भागने की जानकारी मिल रही है। 
हालांकि इस सम्बंध में अधिकारी अभी जांच की बात कह रहे हैं। जेल प्रशासन ने मामले की सूचना तुरन्त पुलिस के आला अधिकारियों को दी। घटना के बादमौके पर एसपी श्लोक कुमार सहित कई अधिकारी एवं लखनऊ से डीआइजी(जेल) भी पहुंच गए हैं और मामले की तहकीकात में जुटे हैं। 
जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि फरार कैदी एक चोरी के जुर्म में था जबकि दूसरा दुष्कर्म का आरोपी था।इन्हें क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular