Wednesday, April 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल रमजान माह का चांद बुधवार को देखा जायेगा : मौलाना फिरंगी महली

 रमजान माह का चांद बुधवार को देखा जायेगा : मौलाना फिरंगी महली

लखनऊ (हि.स.)। ईदगाह के इमाम और मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सोमवार को कहा कि बुधवार को रमजान महीने का चांद देखा जायेगा। चांद नजर आने पर मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो जाएगा। चांद दिखने के बाद अगले दिन पहला रोजा होगा। अगर बुधवार को चांद नहीं दिखता है तो दूसरे दिन चांद देखा जायेगा और इसके दूसरे दिन ही पहला रोजा होगा।

रशीद फिरंगी महली ने कहा कि लखनऊ के जामा मस्जिद ईदगाह में महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके आने जाने के लिए गेट नम्बर सात को खोला जाएगा। सभी मुसलमानों को चाहिए कि तरावीह जरुर सुने और इसमें महिलाएं भी पीछे न रहे। महिलाओं को तरावीह सुनने के लिए ईदगाह में तमाम व्यवस्थाएं की गयी है।

उन्होंने कहा कि रमजान के पाक माह में इबादत में ज्यादा समय गुजारें। रोजा रखते हुए पूरी सफाई रखें। सूरज के ढल जाने के बाद ही रोजा खोले। हो सके तो परिवार के साथ ही रोजा खोलने का कार्यक्रम रखें। रमजान के पाक माह में गरीब को दान करें। खजूर, फल, मीठा शरबत इत्यादि से रोजा खोलने का इंतजाम करें।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular