Friday, September 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरंगभरी एकादशी पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निकली शोभायात्रा

रंगभरी एकादशी पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में निकली शोभायात्रा

वाराणसी(हि.स.)। रंगभरी एकादशी पर बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से महादेव एवं मां गौरा की शोभायात्रा निकाली गई। बारिश के बीच मंदिर परिसर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा में शिवभक्त भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। मंदिर में अपराह्न 3 बजे से शयन आरती तक पद्मश्री सोमा घोष सहित अन्य ख्यातिलब्ध प्रतिष्ठित कलाकार शिवार्चनम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देंगे।

संपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग धाम के यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक लाइव से की जायेगी। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग के समानांतर ही श्री विश्वनाथ जी के लाइव दर्शन भी भक्तों को लाइव स्ट्रीमिंग स्क्रीन पर प्राप्त होते रहेंगे। यह व्यवस्था भी की गई है।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular