Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार में विपक्ष के नेताओं की नहीं हो रही सुनवाई :...

योगी सरकार में विपक्ष के नेताओं की नहीं हो रही सुनवाई : शिवपाल सिंह यादव

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में विपक्षी जनप्रतिनिधियों को झूठे मुकदमें में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं की सुनवाई नहीं हो रही है और हर लोकतांत्रित मुद्दों पर विपक्ष की अनदेखी की जाती है। वहीं, प्रदेश में हर तरफ लूट मची हुई है और अधिकारियों के सहारे प्रदेश चल रहा है।

शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में कानपुर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और चौतरफा लूट खसोट मची हुई है। योगी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में जनता के हितों का ख्याल नहीं किया जा रहा है और यह सरकार सिर्फ अधिकारियों के भरोसे चल रही है। सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। उन्होंने निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने का आरोप लगाया।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular