Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार...

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा – गीता शाक्य

– चित्रकूट पहुंचने पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया स्वागत

चित्रकूट (हि.स.)। राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख द्वारा स्थापित उद्यमिता पीठ चित्रकूट में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने केंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की जमकर सराहना की।

कहा कि मोदी-योगी सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गीता शाक्य ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाए हुए हैं। मुद्दा विहीन हो चुके विपक्षी दल मोदी-योगी सरकार की छवि धूमिल करने की साजिश रच रहे है। उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार से यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

धर्म नगरी के दौरे पर शनिवार को पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि योगी सरकार के बीते साढ़े चार साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की स्थिति में बहुत बदलाव हुआ है। अब कानून का राज है और महिलाओं के साथ अपराध होने पर तत्काल कार्रवाई हो रही है। प्रदेश सरकार दिनों दिन बेहतरी का प्रयास कर रही है और हर किसी को सुरक्षित माहौल देने में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सफल हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को सर्वाधिक सम्मान योगी सरकार ने दिया है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ लेकर किसान अपनी आय को दोगुनी कर खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को पंचायत स्तर से लेकर लोकसभा तक आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश में जबसे सरकार आई है, महिलाओं का हर जगह दबदबा बढ़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सीट देगी।

भाजपा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। भाजपा वोट की राजनीति नहीं करती है। इसलिए महिला मोर्चा भी इस बात के लिए संकल्पित है कि हम प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाएंगे।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी आदि दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular