Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: राहुल-प्रियंका ने कहा- यूपी में 'हिंसा' का नाम...

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: राहुल-प्रियंका ने कहा- यूपी में ‘हिंसा’ का नाम रख दिया ‘मास्टरस्ट्रोक’

लखनऊ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में हिंसा का नाम बदलकर मास्टरस्ट्रोक रख दिया है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया कि सरकार वही, व्यवहार वही। प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई। एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular