Saturday, October 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयूपी चुनाव-2022: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर खुशी का माहौल

यूपी चुनाव-2022: भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर खुशी का माहौल

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों से भाजपा को बढ़त मिलने से विपक्षी दलों में मायूसी साफ दिख रही है। वहीं सत्तापक्ष में खुशी का माहौल है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी थी। कार्यकर्ताओं में खुशी का महौल है। पार्टी के पदाधिकारी कार्यालय पर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव और मनीष शुक्ला समेत अन्य नेताओं ने फोटो साझा की है। भाजपा कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं। नारेबाजी कर रहे हैं।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular